अरौल थाना क्षेत्र में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के अंडरपास और जीटी रोड हाईवे की सर्विस रोड पर रात के समय ट्रकों के खड़े रहने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सर्विस रोड पर वाहनों के खड़े होने पर अन्य वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है। अंधेरे में खड़े ट्रक आसानी से दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।