फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोनी तिराहे से नवीन गंगापुल तक लगा जाम डेढ़ घंटे तक जाम

गुरुवार दोपहर पोनी तिराहे से नवीन गंगापुल मोड़ के बीच जाम लगने के कारण राहगीर परेशान रहे। मार्ग सकरा होने और आड़े तिरछा बीच मार्ग पर ई-रिक्शा खड़े होने के कारण जाम की समस्या और विकराल होती जा रही है। आज भी इस कारण डेढ़ घंटे तक जाम लगा जिस कारण लोगों को आवागमन को लेकर दिक्कतें रही। दोपहर एक से ढ़ाई बजे के बीच पोनी तिराहे से नवीन गंगापुल मोड़ के बीच वाहनों की लंबी कतार लगी रही। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने आड़े तिरछे घुसे ई-रिक्शा वालों को हटाया जिसके बाद यातायात रेंगना शुरू हुआ। बता दे कि पुल मोड़ के पास मार्ग बेहद सकरा है ऐसे में बड़े वाहनों के निकलने पर जाम लग जाता है। रोज के जाम लगने से नौकरी पेशा करने वाले और कानपुर में स्कूल, कालेज जाने वाले छात्रों को दिक्कतें अधिक उठानी पड़ रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें