फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीपी ट्रैफिक के साथ बैठक में व्यापारी बोले- झकरकटी पुल पर रोडवेज बसों के कारण लगता दिनभर जाम

डीसीपी ट्रैफिक रवींद्र कुमार ने बुधवार को शहर के सभी प्रमुख व्यापार संगठनों के पदाधिकारियों के साथ रेल बाजार स्थित कार्यालय में बैठक की। इसमें व्यापारियों ने झकरकटी, टाटमिल चौराहा, परेड चौराहा, विजयनगर, जरीब चौकी, काकादेव, आर्यनगर, घंटाघर, भूसा टोली में जाम की समस्या बताई और कई सुझाव भी दिए। व्यापारियों ने कहा कि जाम से निपटने के लिए बंद कटों को खोला जाए। वाहनों के लोड के अनुसार मैनुअल ट्रैफिक व्यवस्था का संचालन किया जाए। इस पर डीसीपी ट्रैफिक ने बताया कि झकरकटी पुल पर रोडवेज बसों के कारण दिन भर जाम की स्थिति रहती है। रोडवेज के आरएम को पत्र लिखा है। समस्या का समाधान न हुआ तो सख्ती की जाएगी। अन्य सभी समस्याओं पर खुद निरीक्षण करेंगे। यह भी कहा कि क्षेत्रवार ट्रैफिक निरीक्षकों के मोबाइल नंबर जारी किए जाएंगे जिससे व्यापारी और आम नागरिक जाम लगने पर उन्हें सूचना दे सकें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें