फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के घर चोरों का धावा, लाखों के जेवरात व नगदी पार की

सजेती क्षेत्र के नॉदलनपुर में बुधवार की रात महिला प्रधान के घर में घुसे चोरों ने लंबा हाथ मारा। सुबह घर के लोग सोकर उठे तो बिखरा सामान देखकर सन्न रह गए। गृहस्वामी के अनुसार चोर करीब 35 लाख के जेवरात व साढ़े तीन लाख की नगदी चोरी कर ले गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। नॉदलनपुर निवासी रामप्रताप सिंह ने तहरीर में बताया कि उसकी बहू आरती देवी पत्नी संजय गांव की प्रधान है। बुधवार की रात घर के सभी लोग सो रहे थे। सुबह जगते ही जीने का दरवाजा खोला तो वह पीछे से बन्द था। किसी तरह छत पर आकर देखा तो छत का कमरा खुला पड़ा था व घर गृहस्थी का सामान बिखरा पड़ा था। आलमारी व सन्दूक में रखे तीन भाइयों के परिवारों के करीब 35 लाख के सोने चांदी के जेवरात व नगद साढ़े तीन लाख रुपये नहीं थे। कोई अज्ञात आदमी घुसकर चोरी कर ले गया, जिससे मेरा काफी नुकसान हुआ। बताया कि आसपास खोजबीन करने के बाद भी कोई जानकारी नहीं हुई तो डायल 112 व स्थनीय थाना पुलिस को सूचना दी। इस संबंध में सजेती थाना प्रभारी अनुज भारती ने बताया कि घर गांव के किनारे है। घटना की अभी जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों को तलाश कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें