फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालु लगाएंगे डुबकी, नगर पालिका ने घाटों पर कराया समतलीकरण

कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान बुधवार को है। इसको लेकर मंगलवार रात नगर के सभी पांच घाटों पर तैयारियां पूरी की गईं। रात भर नगर पालिका ने कर्मचारी लगाकर घाटों का समतलीकरण कराया जिसका पालिका अध्यक्ष कौमुदी पांडे, सदर विधायक पंकज गुप्ता, डीएम गौरांग राठी ने निरीक्षण किया। कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए कंट्रोल घाट, पक्का घाट, आनंद घाट, नमामि गंगे घाट व बालू घाट पर दूर दराज से श्रद्धालु आते हैं। जिला प्रशासन का इस बार 20 से 25 हजार श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। मंगलवार को घाटों पर समतलीकरण कराने के साथ ही बैरिकेडिंग, मोबाइल टॉयलेट, चेजिंग रूम, साफ सफाई, पानी के टैंकर, नावें आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराई गईं। ईओ मुकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि करीब एक किलोमीटर के क्षेत्र में गंगा स्नान करने की व्यवस्था की गई है जिसमें पांच घाट शामिल हैं। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के जाजमऊ स्थित चंदन घाट पर भी व्यवस्थाएं की गई हैं। निरीक्षण के दाैरान डीएम ने ईओ से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही सीओ सिटी दीपक कुमार को सुरक्षा को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें