फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : तीन मंजिला मकान के बेसमेंट में लगी आग, ऑटो पार्ट्स जले

सीसामऊ थानाक्षेत्र में क्षीर सागर वाली गली में तीन मंजिला मकान के बेसमेंट में आग लग गई। दमकल की चार गाड़ियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से बेसमेंट में स्टोर किया गया ऑटो पार्ट्स सामान जल गया। बिजली मीटर से हुए शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई गई है। सीसामऊ थानाक्षेत्र के गांधीनगर पीरोड स्थित क्षीर सागर मिष्ठान वाली गली में प्रदीप जायसवाल रहते हैं। सरोजिनीनगर मेें उनकी ऑटो पार्ट्स की दुकान है। बिल्डिंग के बेसमेंट में उन्होंने गोदाम बना रखा है। बुधवार सुबह आठ बजे के करीब बेसमेंट में आग लग गई। प्रदीप के बेटे नवनीत ने बताया कि बेसमेंट से धुआं उठता देखकर दमकल को सूचना दी। एफएसओ प्रदीप शर्मा ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें