फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीजगन्नाथ सेवा समिति ने मार्बल मार्केट से निकाली रथयात्रा, जयकारे लगाकर किया गया स्वागत

श्री जगन्नाथ सेवा समिति की ओर से मार्बल मार्केट न्यू मेडिसिन सेंटर से भगवान जगन्नाथ की 23वीं रथयात्रा निकाली गई। भगवान की आरती के साथ रथयात्रा की शुरुआत हुई। रथ पर सवार होकर भगवान जगन्नाथ, बहन शुभद्रा और भ्राता बलभद्र भक्तों को दर्शन देने निकले। जगह-जगह जयकारों और पुष्पवर्षा कर रथयात्रा का स्वागत किया गया। रथयात्रा में शामिल मिशन सिंदूर की झांकी, रामलला, राधा-कृष्ण, विष्णु भगवान के 12 अवतार की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। महिला मंडल की सदस्य एक ही रंग के परिधान पहनकर नृत्य व भजन गाते हुए चल रही थीं। शुभ शुभ दिन आया, जय जगन्नाथ हमें रहना चरणों में जैसे भजनों पर भक्त झूमते रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें