श्री सनातन धर्म एजुकेशन सेंटर में दो दिवसीय केएसएस अंतरविद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का रोमांचक आगाज हुआ है। प्रतियोगिता के पहले दिन बालक और बालिका वर्ग में पंडित दीनदयाल उपाध्याय विद्यालय और जय नारायण विद्या मंदिर के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाते हुए क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।