फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु तेग बहादुर साहिब का पावन आगमन पर्व, कीर्तन-लंगर के साथ जुटी संगत

प्रसून शुक्ला Updated Sun, 05 Apr 2026 04:38 PM IST

कानपुर गुरुद्वारा बाबा नामदेव जी में रविवार को श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के पावन आगमन के अवसर पर विशेष संगत जोड़ मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे और गुरु की बाणी में लीन होकर कीर्तन, पाठ और सिमरन में भाग लिया। कार्यक्रम में जम्मू से आए वाचक भाई हरमीत सिंह जी ने गुरु तेग बहादुर साहिब के जीवन और इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि गुरु जी का जन्म अमृतसर स्थित गुरु के महल में हुआ था और उनके पिता गुरु हरगोविंद जी ने उन्हें ‘दीन रक्षक’ और ‘संकट हरण’ के रूप में सम्मानित किया। बचपन से ही गुरु तेग बहादुर साहिब गंभीर और त्यागी स्वभाव के थे और सदैव ईश्वर के सिमरन में लीन रहते थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें