फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात: अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में पटेल चौक पर सपा का धरना

प्रसून शुक्ला Updated Tue, 21 Jul 2026 09:42 PM IST

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी की सूचना के बाद मंगलवार शाम सिकंदरा कस्बे के पटेल चौक पर सपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा के पास जुटे कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना दिया। जिला महासचिव पवन कटियार के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष मनोज यादव और छात्र सभा के जिलाध्यक्ष अनुराग कटियार समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग भी उठाई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें