फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता ने रूरा से माती तक निकाली बाइक रैली, केंद्र व प्रदेश सरकार पर विपक्ष की आवाज को दबाने का लगाया आरोप

Shikha Pandey Updated Thu, 30 Jul 2026 07:37 PM IST

विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। बृहस्पतिवार को अकबरपुर रनियांं विधानसभा से सपा से दावेदारी ठोक रहे सपा नेता नीरज सिंह गौर ने रूरा से माती तक बाइक रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार पर विपक्ष की आवाज को दबाने का आरोप लगा नारेबाजी की। जन क्रांति परिवर्तन यात्रा में पूर्व एमएलसी दीपेंद्र सिंह, वीरसेन यादव, समरथ पाल, शेखू खान, आनंद यादव व वेदव्यास निराला सहित अन्य पार्टी के नेता शामिल हुए। रैली में शामिल लोग बाइक में सपा का झंडा व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की फोटो लगाए दिखाई दिए। वहीं आम लोगों की सुरक्षा व यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से सही करने के लिए जगह-जगह पुलिस तैनात रही। यात्रा समापन से पहले सपा नेता नीरज गौर ने महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याएं और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों पर सरकार सवाल उठाए। यहां रवि मिश्रा, दीपू सिंह, वेदन, आरव, अनुराग, शालू, अदनान सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें