फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सीसामऊ सुपर किंग्स ने जीती केपीएल की ट्रॉफी, फाइनल मैच में मयूर मिरकिल्स को दी मात

कप्तान आदर्श सिंह की नाबाद शतकीय पारी के दम पर सीसामऊ सुपरकिंग्स ने मंगलवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम में मयूर मिराकिल्स कल्याणपुर को 29 रनों से हराया। जीत के साथ ही सीसामऊ ने कानपुर प्रीमियर लीग (केपीएल) की ट्राॅफी व 11 लाख रुपये का पुरस्कार अपने नाम किया। उपविजेता मयूर मिराकिल्स को पांच लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया। फाइनल में सीसामऊ ने आदर्श के नाबाद 110 रनों के दम पर 20 ओवर में एक विकेट पर 216 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। मयूर मिराकिल्स आठ विकेट पर 187 रन ही बना सकी। विजेता टीम को ट्रॉफी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने दी। ग्रीनपार्क में टॉस जीतकर सीसामऊ के कप्तान आदर्श सिंह ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मिराकिल्स के गेंदबाजों की अच्छी खबर ली। आदर्श और सार्थक लोहिया ने चारों तरफ शॉट लगाते हुए मात्र 8.3 ओवर में स्कोर 85 रन पर पहुंचाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें