फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्लागंज: गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी, 24 घंटे में 14 सेमी. की हुई बढ़ोत्तरी

Shikha Pandey Updated Thu, 16 Jul 2026 10:54 PM IST

गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी है। 24 घंटे में 14 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई। जलस्तर बढ़ने से कटान तेज होने के कारण किनारे बसे लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं। उन्हें गृहस्थी उजड़ने का डर सताने लगा है। मालूम हो कि नरौरा और हरिद्वार बांध से पानी छोड़े जाने के कारण नदी में पानी तेजी से बढ़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार बुधवार शाम छह बजे गंगा नदी का जलस्तर 110.440 मीटर रिकार्ड किया गया, गुरुवार शाम छह बजे बढ़कर 110.580 मीटर हो गया। आयोग की मानी जाए तो पिछले दो दिन पहले नरौरा बांध से 30 हजार 296 क्यूसेक व हरिद्वार बांध से 32 हजार 356 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इस कारण अगले एक दो दिनों तक जलस्तर में इसी तरह से बढ़ोत्तरी होती रहेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें