सावन माह के पहले दिन गुरुवार को परमट स्थित बाबा आनंदेश्वर मंदिर में भगवान शिव के दर्शन और पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं और श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।