महाराजपुर थानाक्षेत्र के सरसौल खजुरिया गांव में दोपहर के वक्त अचानक ग्यारह हजार विद्युत लाइन टूटकर मैदान में बंधे जानवरों के ऊपर गिर गई। जिसमें सात मवेशियों की मौत हो गई। इसी गांव के किसान हरिश्चन्द्र की चार भैंसे, रामपाल का भैंसा तो वहीं राम सिंह की गाय व एक अन्ना गोवंश की मौत हुई है। ग्रामीणों की सूचना पर विद्युत विभाग के अधिकारियों ने सप्लाई बंद कराई।