गोविंद नगर संजय पार्क में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर सनातन संगम की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देशभक्ति गानों पर बच्चों ने नृत्य किया। शिव मुनि जी महाराज और वृद्धजनों का सम्मान किया गया। देश भक्ति पर नृत्य करने वाले बच्चों का भी सम्मान हुआ।