भारत बंगलादेश टेस्ट मैच के सफल आयोजन के बाद बुधवार को उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) ने उन सभी का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने इसमें योगदान दिया। इसके साथ ही कानपुर के लोगों को विशेष धन्यवाद दिया। इसके लिए आर्यनगर स्थित गैंजेस क्लब में बुधवार को वेन्यू डायरेक्टर डॉ. संजय कपूर ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि सभी के योगदान से ही ग्रीन पार्क पूरी दुनिया में छा गया है।