फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी और ओवरलोड वाहनों की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुआ आरओबी का पिलर

मरहला चौराहे पर स्थित रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का पिलर नंबर 26 क्षतिग्रस्त हो गया है। ओवरलोड वाहनों के लगातार निकलने से यह स्थिति बनी है। पुल की मजबूती पर अब सवाल खड़े हो गए हैं। पिलर के पीकैप की सतह का प्लास्टर उखड़ गया है और उसमें सरिया दिखने लगी है। क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। ओवरलोड वाहनों का आवागमन भी नहीं रोका जा रहा है। कार्यदायी संस्था ने आजाद मार्ग के लिए वैकल्पिक मार्ग बनाया है। ऊंचे कंटेनर पीपल के पेड़ की शाखाओं से बचने के लिए पुल की ओर मुड़ते हैं। इससे वे सीधे पुल के ऊपरी हिस्से से टकराते हैं। आरओबी के ऊपरी भाग पर कंक्रीट उखड़ रहा है और प्लास्टर टूटकर लटकने लगा है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि पुल अभी शुरू भी नहीं हुआ है, पर क्षति दिखने लगी है। हाल ही में हमीरपुर में पुल गिरने से मजदूरों की जान गई थी। लोगों को यहां भी बड़े हादसे का डर सता रहा है। सेतु निगम के सहायक अभियंता धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है और इसे दिखवाया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें