फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्लागंज में सड़क हादसा, बेकाबू कार की टक्कर से अधेड़ की मौत

कोतवाली गंगा घाट के राजधानी मार्ग के अंबिकापुरम मोड़ के निकट सड़क पार कर रहे एक 48 वर्षीय अधेड़ को 100 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ी कार ने जोर की टक्कर मार दी। जिससे अधेड़ पालिका की रेलिंग से उछलकर दूसरी छोर सड़क पर जा गिरा। सिर पर गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त अब तक नहीं हो सकी है। रविवार देर रात करीब 11:30 राजधानी मार्ग सब्जी मंडी से उन्नाव की ओर जा रही एक काले रंग की वरना कार ने सड़क पार कर रहे अधेड़ की जान ले ली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जिस वक्त घटना घटी उस वक्त कार बेहद अनियंत्रित तरीके से सड़क पर दौड़ रही थी। इसी दौरान सड़क पार कर रहे अधेड़ को टक्कर मारते हुए निकल गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि अधेड़ पालिका की डिवाइडर की रेलिंग से टकराते हुए उछलकर सड़क के दूसरे छोर पर जा गिरा। इस दौरान लोगों की भीड़ मौके पर लग गई जिसकी जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। कार की तलाश की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। मृतक मजदूर होना प्रतीत हो रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें