नगर के राजधानी मार्ग मदनीनगर मोड़ के पास बुधवार को एबीसी केबल लाइन की शिफ्टिंग और अंबिकापुरम मोड़ के पास नया बिजली का पोल लगाने का कार्य कराया गया। इसकी वजह से फीडर नंबर एक और तीन से आपूर्ति बंद रही। घंटों बिजली गुल रहने से लोगों को दिक्कतेें उठानी पड़ी। एसडीओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि मदनीनगर मोड़ के पास दोपहर 12.30 से तीन बजे तक मरम्मत कार्य किया गया। यहां पूर्व में डाली गई एबीसी लाइन लटक आई थी। आपूर्ति के समय दिक्कतें हो रही थीं। इसकी शिफ्टिंग का कार्य किया गया। इस दाैरान मदनीनगर, मार्डन कालोनी, कप्तान साहब का हाता, करीमउल्ला कालोनी आदि मोहल्लों की बिजली गुल रही। वहीं अंबिकापुरम मोहल्ला मोड़ के पास जर्जर एचटी लाइन के पोल बदला गया। यहां नया पोल लगाने का कार्य किया गया। इसकी वजह से आदर्शनगर, सर्वाेदयनगर, अंबिकापुरम, कंचननगर, भातू फार्म समेत 10 मोहल्लों की आपूर्ति दोपहर 12 से दो बजे के बीच बंद रही।