फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट में रामनवमी की धूम: कामतानाथ मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, भजनों पर झूमे भक्त।

चित्रकूट धर्मनगरी में रामनवमी का पावन पर्व शुक्रवार को पूरी श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव के अवसर पर भगवान कामतानाथ और जानकी महल समेत सभी प्रमुख मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे पूरा वातावरण 'जय श्री राम' के उद्घोष से गुंजायमान रहा। भगवान कामतानाथ मंदिर परिसर को विशेष रूप से रंग-बिरंगे फूलों और मालाओं से सजाया गया था। यहाँ आयोजित भजन-कीर्तन में भक्त इस कदर भावविभोर हुए कि वे गीतों की धुन पर झूमने लगे। जानकी महल में भी भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला, जहाँ महिलाओं ने भक्ति गीतों पर जमकर नृत्य किया और परिवार की खुशहाली की कामना की। महंत सीताराम जी महाराज के सानिध्य में आयोजित इन सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों ने पूरे परिसर को भक्तिमय बना दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें