फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: नौबस्ता में स्मार्ट मीटर के बढ़े बिल पर हंगामा, भुगतान के बाद भी कट गई बिजली

कानपुर के नौबस्ता क्षेत्र में स्मार्ट मीटर से जुड़े बढ़े हुए बिजली बिलों को लेकर गुरुवार सुबह बड़ा हंगामा देखने को मिला। सैकड़ों की संख्या में उपभोक्ता केसा (KESA) के सब स्टेशन पहुंचे और बिलों में भारी बढ़ोतरी को लेकर नाराजगी जताई। लोगों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से बिजली बिल अचानक कई गुना बढ़ गए हैं। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि उन्होंने समय पर बिल जमा भी कर दिया, इसके बावजूद उनके घरों की बिजली काट दी गई, जिससे आक्रोश और बढ़ गया। सब स्टेशन पहुंचे लोगों का कहना था कि वे अपनी शिकायत लेकर कई दिनों से चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। केसा द्वारा जारी टोल फ्री नंबर पर भी संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन वहां से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें