फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मां कात्यायनी की आराधना कर मांगी समृद्धि, देवी मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, गूंजे जयकारे

चैत्र नवरात्र के छठवें दिन गुरुवार को श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के छठे स्वरूप कात्यायनी की आराधना कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। भोर होते ही राजधानी मार्ग स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर समेत नगर व ग्रामीण क्षेत्र के सभी देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा। भक्तों ने विधिविधान से मां दुर्गा की पूजा अर्चना की। इस दौरान मंदिरों के आसपास का माहौल मां के जयकारों से गूंजता रहा। घरों में भजन-कीर्तन की भी धूम है। वहीं, मंदिरों में लोगों ने अपने बच्चों का मुंडन संस्कार भी कराया। नवरात्र पर्व के चलते सभी देवी मंदिरों में इन दिनों सुबह से रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। उधर सुबह से दोपहर तक दूर दाराज से आने वाले लोग गंगा स्नान करने भी नगर के आनंद घाट, बालू घाट, शिव बाबा घाट पर पहुंचे। गंगा स्नान कर श्रद्धालु देवी मंदिर पहुंच पूजा अर्चना की। नगर के राजधानी मार्ग स्थित दुर्गा मंदिर में मुंडन संस्कार कराने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक रही। यहां कानपुर, कानपुर देहात, लखनऊ, उन्नाव शहर व ग्रामीण क्षेत्र, रायबरेली समेत अन्य कई दूर दराज क्षेत्रों से देवी मां के दर्शन करने के लिए श्रद्धालु पहुंचे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें