फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरम्मत कार्य से सात घंटे गुल रही 13 मोहल्लों की बिजली

मगरवारा के गोकुल बाबा बिजली सब स्टेशन में शनिवार को ब्रेकर व पैनल समेत कई मरम्मत के काम कराए गए। इसकी वजह से फीडर नंबर-एक, गायत्री नगर व मगरवारा से जुड़े 13 मोहल्लों में सात घंटे विद्युत आपूर्ति बंद रही। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। घरों व प्रतिष्ठानों में लगे इन्वर्टर जवाब दे गए, जिससे रोजमर्रा का कामकाज प्रभावित हुआ। कई मोहल्लों में पानी का संकट भी गहराया रहा। गोकुल बाबा बिजली सब स्टेशन में शनिवार सुबह 10 से शाम पांच बजे तक मरम्मत कार्य कराया गया। विद्युत विभाग के जेई विजय कुमार पाल ने बताया कि सब स्टेशन में लगे कई संयंत्रों में कमियां बीते दिनों हुईं रूटीन निरीक्षण में पाई गईं थी। इसे दूर करने के लिए कार्य कराया गया। इस कारण बिजली आपूर्ति बंद की गई। फीडर नंबर-एक के अंतर्गत आने वाले मोहल्ले आदर्श नगर रामगली, कंचन नगर, सर्वाेदय नगर, मंशाखेड़ा, गांधी नगर, नाथू खेड़ा और गायत्री नगर फीडर के अंतर्गत गायत्री नगर, भातू फार्म, आजाद नगर, ठाकुरखेड़ा व मगरवारा के ग्राम मसवासी, फत्तेपुर, नेहरू बाग समेत अन्य इलाकों की बिजली आपूर्ति सात घंटे बंद रही। वहीं, लगातार सात घंटे तक बिजली न आने से घरों और दुकानों में लगे इन्वर्टर जवाब दे गए। इससे लोगों के रोजमर्रा के साथ ही व्यापारिक कार्य भी प्रभावित रहे। शाम पांच बजे आपूर्ति चालू होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें