फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा में खाद वितरण में धक्का-मुक्की के दौरान पुलिसकर्मी ने भांजी लाठी, चार किसान घायल

ब्लॉक पनवाड़ी के नैपुरा समिति में खाद वितरण के दौरान शनिवार को लाइन में लगे किसानों को व्यवस्थित कराने के लिए पुलिसकर्मी ने लाठी भांजी। इससे किसानों में अफरा-तफरी मच गई। अपने को बचाने और भागने के दौरान चार किसान घायल हो गए। उन्हें सीएचसी पहुंचाया गया। घायलोंं ने पुलिसकर्मी पर मारपीट का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने किसानों को दोबारा लाइन में लगवाते हुए खाद का वितरण शुरू कराया। अधिकारी जिले में भरपूर खाद होने का दावा कर रहे हैं लेकिन सुबह से समितियों में जुट रही किसानों की भीड़ इन दावों की पोल खोल रही है। शनिवार को सुबह पांच बजे से ही किसान नैपुुरा स्थित समिति पहुंच गए। लंबी-लंबी कतारों में लगे महिला और पुरुष किसान अपना नंबर आने का इंतजार करने लगे। दोपहर के समय भीड़ बढ़ने पर लाइन में लगे किसानों में धक्का-मुक्की शुरू हो गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें