फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग से मौत के एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

सजेती थाना क्षेत्र के कोटरा मकरंदपुर में रविवार रात टेशू झंझिया कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग के दौरान वृद्ध की मौत मामले में बेटे ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। वहीं शेष तीनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। मृतक राम खिलावन के बेटे अजय ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि शाम आठ बजे घर के पास ही मैदान में टेशू झंझिया के कार्यक्रम में उसके पिता भी खड़े थे। तभी गांव के दंबग अन्नू, राजा, गुड्डू सिंह व राजा भैया वहां पर आए और गाली गलौज करने लगे। पिता द्वारा मना करने पर दोनाली लाईसेंसी बन्दूक लिए अन्नू ने उनके सीने में गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने बंदूक मालिक गुड्डू सिंह को बंदूक व कारतूस समेत धर्मंगदपुर मोड़ से गिरफ्तार कर लिया था। जिसे सोमवार को जेल भेज दिया। थाना प्रभारी अनुज भारती ने बताया कि दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार एक आरोपी को जेल भेजा गया है। बाकी तीनों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें