फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खबर का असर: NHAI ने सरसौल ओवरब्रिज की ड्रेनेज व्यवस्था दुरुस्त की, राहगीरों ने ली राहत की सांस

महाराजपुर थाना क्षेत्र के सरसौल ओवरब्रिज पर बारिश के बाद होने वाले जलभराव और हादसों की खबर का असर अब दिखने लगा है। रविवार को अमर उजाला में प्रकाशित खबर को संज्ञान में लेते हुए NHAI की टीम ने सोमवार की दोपहर ही मौके पर पहुंचकर ड्रेनेज व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया। पिछले दिनों हो रही बारिश में सरसौल ओवरब्रिज पर पानी की निकासी न होने के कारण ऊपर ही पानी भर जाता था। इसी भरे पानी का तेज बहाव अचानक नीचे सड़क पर गिरता था, जिससे गुजर रहे बाइक और कार सवार असंतुलित हो जाते थे। नीचे से स्कूल जाने वाले बच्चे भी अचानक गिरते पानी से भीग जाते थे और हादसे का खतरा बना रहता था। राहगीरों ने कई बार शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई थी। खबर प्रकाशित होने के बाद NHAI हरकत में आया। सोमवार को टीम बारिश के बीच ही सरसौल से लेकर पुरवामीर तक पहुंची और जगह-जगह बंद पड़े पाइपों और नालियों की सफाई कराई। कुदाल और मशीनों की मदद से जमी गंदगी और कचरे को हटाकर पानी की निकासी का रास्ता खोला गया। NHAI अधिकारियों ने कहा कि आगे भी हाईवे के अन्य हिस्सों में ड्रेनेज की नियमित जांच और सफाई कराई जाएगी, ताकि मानसून में जलभराव और हादसों की नौबत न आए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें