फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कानपुर में पड़ोसी की दीवार ढहने से गिरी छत, मलबे में दबकर युवक की मौत

बर्रा दो की ईडब्ल्यूएस डबल स्टोरी केवी-2 कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान की दीवार शनिवार रात पड़ोसी की छत पर जा गिरी। दीवार के वजन के चलते पड़ोसी की छत भी ढह गई। इससे छत के नीचे कमरे में सो रहे युवक की मलबे में दबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। केवी-2 कॉलोनी निवासी पुष्पा देवी के पति ओमप्रकाश तिवारी की कई साल पहले मौत हो चुकी है। वह बड़े बेटे सौरभ, उसकी पत्नी, पोते और छोटे बेटे मोनू तिवारी (35) के साथ रहती थीं। सिलिंडर की डिलीवरी करने वाले सौरभ ने बताया कि छोटा भाई मोनू फजलगंज स्थित चप्पल के कारखाने में काम करता था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें