डॉ. श्रावस्ती जिले से आए नए सीएमओ डॉ. उदयनाथ चार्ज संभालने के बाद जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह से शुक्रवार को मिलने पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी को पौधा भेंट किया। जिलाधिकारी ने कहा कि आपके एक रुपये के पर्चे पर मरीज को एक लाख रुपये तक फ्री में इलाज मिल सकता है। शहरवासियों को आपसे बड़ी उम्मीद है। जिले में बेहतर तरीके से कार्य करें और स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करें।