फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्वल में सास-बहू ने विवाद के बाद मंदिर की मूर्ति तोड़ी, ग्रामीणों में आक्रोश

नर्वल कस्बे में पैतृक राम-जानकी मंदिर में रह रही 70 वर्षीय विधवा वृद्धा और उसकी बहू के बीच हुए विवाद में मंदिर की मूर्ति तोड़ने का मामला सामने आया है। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। बताया जा रहा है कि वृद्धा अपने पति की मृत्यु के बाद से ही पैतृक मंदिर में अकेली रहती हैं। शुक्रवार दोपहर शहर में रह रहे उनका बेटा और बहू मंदिर पहुंचे। आरोप है कि बहू ने जेवरात और रुपयों को लेकर विवाद शुरू कर दिया। वृद्धा ने विरोध किया तो बहू ने गुस्से में मंदिर में स्थापित राम दरबार की मूर्ति को गिराकर तोड़ दिया और बेटे के साथ चली गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पीआरवी टीम मौके पर पहुंची और जांच की। नर्वल थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि वृद्ध महिला अपने पैतृक मंदिर में रहती हैं, बहू से आभूषणों को लेकर विवाद हुआ था। मूर्ति तोड़ने की बात सामने आई है, अभी कोई तहरीर नहीं मिली है, जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें