साढ़ प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार सिंह ने बताया बीते 6 नवंबर की रात बेटा मदनपुर गांव में प्रीति गौतम ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली थी। जिसमें मृतक प्रीती के पिता बिधनू थाना के खेरसा गांव निवासी सर्वेश कुमार की तहरीर पर पति कुलदीप, ससुर अरविंद, ननद साधना व सास के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इस घटना की वांछित अभियुक्त रामरति स रामरति को सचौली पुल के पास गिरफ्तार कर चिकित्सीय परीक्षण कराया गया इसके बाद उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजा गया है।