फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक पार्षद संग धरने पर बैठे, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

कैंट विधानसभा क्षेत्र के विधायक मो. हसन रूमी और पार्षद फकर इकबाल गुरुवार को शीतला बाजार में धरने पर बैठ गए। उन्होंने शहर में सीवर, पाइपलाइन और निर्माण कार्यों के नाम पर हो रही सड़क खोदाई को लेकर मुख्यमंत्री ने नाम का ज्ञापन एसीपी कैंट अमित चौरसिया को दिया। ज्ञापन में उन्होंने जटेटा, वेबेक और अन्य एजेंसियों पर बिना समुचित सुरक्षा व्यवस्था के सड़कों की खोदाई कर जनता की जान जोखिम में डालने का आरोप लगाया है। विधायक ने कहा कि शहर में कई वर्षों से विभिन्न एजेंसियां सड़कों पर बड़े पैमाने पर खोदाई करा रही हैं। निर्माण और मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद भी सड़कों को पूर्व स्थिति में नहीं लौटाया जा रहा है। जगह-जगह खुले मैनहोल, अधूरी खोदाई और सड़क पर फैली बजरी से हादसे हो रहे हैं। उन्होंने जाजमऊ क्षेत्र में हुई दंपति की दर्दनाक मौत का उल्लेख किया। विधायक ने बरसात से पहले पूरे कार्य कराने और खुले मैनहोल व गड्ढों को बंद कराने की मांग की। अकील सानू, मो. मेराज, नफीस, आलोक यादव, मृदुल बाजपेई समेत अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें