गुरुवार को होने वाले धरना प्रदर्शन की अनुमति न मिलने पर विधायक अमिताभ बाजपेई फूलबाग गांधी प्रतिमा गेट पर धरने पर बैठ गए। विधायक मोहम्मद हसन रूमी व पूर्व विधायक इरफान सोलंकी भी मौके पहुंचे। धरने पर बैठे विधायक अमिताभ बाजपेई को पुलिस ने बलपूर्वक उठाकर पुलिस वैन से भेजा।