फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मंदिरों का निरीक्षण करने पहुंची महापौर, बोलीं- कब्जा खाली करें, वरना कब्जे हटाकर मकान भी गिरा देंगे

कानपुर में महापौर प्रमिला पांडेय डिप्टी पड़ाव इलाके में मंदिरों की मौजूदा स्थिति का निरीक्षण कर रही हैं। इसके लिए महापौर रविवार सुबह 11 बजे बांस मंडी पहुंच गई। उन्होंने गली के अंदर स्थित मोनी बाबा मंदिर का निरीक्षण किया। यहां राजेश तिवारी मकान बनाकर राजेश परिवार सहित निवास कर रहे हैं। साथ ही, बाहर दुकान बना दी गई है। गली के बाहर से मंदिर का सिर्फ गुंबद दिखता है और जाने का रास्ता बंद है। इस पर महापौर ने चेतावनी दी कि अपने आप मंदिर खाली कर दो वरना हम कार्रवाई करके कब्जे हटा देंगे, मकान भी गिरा देंगे। उन्होंने अधिकारियों से मंदिर को कब्जा मुक्त करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें