अनवरगंज थाना क्षेत्र में सोहनलाल कंपाउंड के दूसरे तल पर स्थित सैडलरी कारखाने में भीषण आग लग गई। लपटें देख वहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल की छह गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सीएफओ ने आग का कारण प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट बताया है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि सोमवार सुबह कंट्रोल रूम में अनवरगंज के बांसमंडी इलाके में सोहन लाल कम्पाउण्ड में स्थित आसिफ अनवर के लेदर वेयर्स (इंडिया) (सैडलरी वर्क) के द्वितीय तल पर सुबह 11.15 बजे आग लगी होने की सूचना मिली। तेज लपटों और घने धुएं के साथ फैल रही थी। इस पर तत्काल सूचना मिलते ही फजलगंज, कर्नलगंज, लाटूश रोड, जाजमऊ, मीरपुर, पनकी, किदवई नगर से आधा दर्जन से ज्यादा दमकल की गाड़ियों मौके पर पहुंची और वहां से लोगों को काफी दूर कर आग पर करीब दो घंटे बाद पूरी तरह से काबू पा लिया।