कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में गाड़ी हटाने को लेकर हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। आरोप है कि कहासुनी के बाद कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को खींचकर उसके साथ मारपीट की। जब महिला बीच-बचाव करने पहुंची तो उसके साथ भी अभद्रता और मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है।