फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोई गैस की किल्लत बरकरार, एजेंसियों पर उमड़ रही भीड़

अमेरिका-इस्रराइन व ईरान युद्ध का असर अब सीधे लोगों की रसोई पर पड़ने लगा है। रसोई गैस की किल्लत से सभी परेशान हैं। गैस एजेंसियों पर घंटों लाइन लगाने के बाद भी लोगों को गैस सिलिंडर नहीं मिल रहा। गैस एजेंसियों पर शनिवार को भी उपभोक्ताओं की भारी भीड़ रही। सुबह से शाम तक लोग घंटों लाइन में लगे रहे। नगर दो गैस एजेंसियों के शटर बंद होने के कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानी उठानी पड़ी। वहीं, रसोई गैस की किल्लत से कोयला के दामों में वृद्धि हो गई है। गैस सिलिंडरों को लेकर मारामारी अभी खत्म नहीं हुईं है। शनिवार को राजधानी मार्ग नेहरू नगर और सरस्वती टॉकीज के समीप स्थित इंडेन गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की भीड़ लगी रही। लोगों ने बताया कि एजेंसियों के शटर अक्सर बंद रहते हैं, ऐसे में उपभोक्ता इधर-उधर भटक रहे है। राजधानी मार्ग गोपीनाथ पुरम स्थित भारत गैस एजेंसी के बाहर भी लंबी लाइन लगी रही। उपभोक्ताओं ने बताया कि सर्वर न आने से यहां बुकिंग वाली गैस मिलने में समस्या हो रही है। वहीं गैस एजेंसी संचालकों ने बताया कि लोड पूरा मिल रहा है उपभोक्ताओं को गैस हर हाल में देने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं राजधानी मार्ग, पोनीरोड, आजाद नगर बाजार समेत अन्य जगहों पर स्थित दुकानों में बिकने वाला कोयला और लकड़ी दो से तीन रुपये बढ़कर लकड़ी 16 रुपये और कोयला 48 रुपये किलो बिक रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें