फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काला नमक की भट्टियों से निकलने वाले जहरीले धुएं के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन

Shikha Pandey Updated Thu, 16 Jul 2026 06:05 PM IST

सेन पश्चिमपारा क्षेत्र के इमलीपुर में काला नमक की भट्टियों से निकलने वाले जहरीले धुएं के खिलाफ स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। गुरुवार दोपहर दो बजे बड़ी संख्या में क्षेत्रीय निवासियों ने जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह से मुलाकात कर भट्टियों के संचालन पर तत्काल रोक लगाने की मांग करते हुए एक ज्ञापन सौंपा। यश शुक्ला और विजय पाल ने आरोप लगाया कि पहले यह चकेरी में संचालित होती थी। अब सेन पश्चिमपारा में चल रही है। इन भट्टियों में रबर, पुराने टायर और अन्य प्रतिबंधित सामग्री जलाकर काला नमक तैयार किया जा रहा है। इससे निकलने वाला काला और जहरीला धुआं पूरे इलाके में फैल रहा है, जिससे लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है। इतना ही नहीं प्रदूषण के चलते रिश्तेदारों में घर आना बंद कर दिया। बच्चे बीमारी के डर के चलते बाहर नहीं निकलते।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें