फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केडीए ने अखिलेश दुबे और उनसे संबंधित लोगों के अवैध निर्माण स्थलों में नोटिस चिपकाए

केडीए ने अखिलेश दुबे और उनसे संबंधित लोगों के अवैध निर्माण स्थलों में नोटिस चिपकाए हैं। इनमें किशोरी वाटिका, किशोरी उपवन, संत निरंकारी सत्संग भवन आदि हैं। बृजकिशोरी दुबे स्मारक समिति के पास बने उन बंगलों में भी नोटिस चिपकाए गए हैं जिन्हें गलत तरीके से बेचा गया था। केडीए सचिव अभय कुमार पांडेय ने बताया कि अखिलेश दुबे के अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने के लिए आठ अगस्त को नोटिस जारी किए गए थे। अवैध निर्माणों के संबंध में दोबारा नोटिस जारी कर जमीन के स्वामित्व, आवंटन, नक्शा आदि कागज मांगे गए हैं। तय समय में पर्याप्त साक्ष्य न दिखाने पर सीलिंग से लेकर ध्वस्तीकरण तक हो सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें