कारगिल विजय दिवस के अवसर पर छावनी स्थित आर्मी सप्लाई कोर (एएससी) ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में वीर नारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। समारोह में वीर नारियों को सम्मानित कर उनके साहस, त्याग और राष्ट्र के प्रति उनके परिवारों के योगदान को नमन किया गया। इस अवसर पर सेना के अधिकारियों ने कारगिल युद्ध के वीर जवानों के अदम्य साहस और बलिदान को स्मरण करते हुए देशभक्ति का संदेश दिया।