चकेरी के श्याम नगर स्थित ई ब्लाक में घर में प्रिटिंग प्रेस कारोबारी के घर में दिनदहाड़े घुसकर दो अकेली महिलाओं से मारपीट की गई। किसी तरह से बाहर बचकर निकली महिला ने शोर मचाया। इस पर लोगों के जुटने पर आरोपी भागने लगे। लोगों ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया गया। फिर पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया गया। पीड़िता का आरोप है कि वह लूट के बाद हत्या के इरादे से पहुंचे थे। आरोपी सगे भाई है, जिसमे एक स्नताक और दूसरा इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रहा है। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है।