कानपुर में कल्याणपुर थाना क्षेत्र की नौकरी धाम चौकी के अंतर्गत बुधवार भोर पहर डंपर ने रैपिडो पर सवार युवक को रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान बाबूपुरवा आजाद नगर निवासी मो. फैजान (27) के रूप में हुई है। वह रैपिडो से पारस अस्पताल जा रहे थे, जहां उन्हें पेसमेकर इम्प्लांट से संबंधित केस में जाना था। परिजन के अनुसार, रास्ते में डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में फैजान गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।