फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: गंगा में नहाने गया युवक लापता, तलाश जारी

महाराजपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को गंगा नदी में नहाने गया 21 वर्षीय युवक ऋषभ यादव पुत्र विश्राम सिंह लापता हो गया। मूल रूप से उमरना गांव निवासी ऋषभ सुबह घर से नदी स्नान के लिए निकला था लेकिन कई घंटे बीतने के बाद भी वापस घर नहीं लौटा। परिजन जब खोजते हुए नदी किनारे पहुंचे तो वहां उसके कपड़े पड़े मिले जिससे डूबने की आशंका हुई। घटना की जानकारी मिलते ही महाराजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में तलाश की जा रही है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है फिलहाल युवक का कोई सुराग नहीं मिला है। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि गोताखोरों की टीम लगातार प्रयास कर रही है और पुलिस सभी जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें