फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: श्रद्धा से पूजन फिर सम्मान से हुआ मूर्तियों का भू-विसर्जन

जितनी श्रद्धा से पूजन उसी सम्मान से मूर्तियों का भू-विसर्जन। इसी उद्देश्य के साथ रविवार को अमर उजाला और श्री ओमर वैश्य युवा परिवार की ओर से पूजित मूर्तियों का विसर्जन पर्व मनाया गया। ग्रीनपार्क के पीछे स्थित काली घाट पर शहरभर के 60 स्टॉलों से एकत्र की गईं करीब डेढ़ लाख से अधिक भगवान गणेश, लक्ष्मी की पूजित मूर्तियों का पूजन-अर्चन कर ससम्मान भूमि विसर्जन किया गया। इस अभियान में स्टॉल लगाकर मूर्तियां एकत्र करने वालों को सम्मानित भी किया गया। इससे पहले सभी स्टॉलों से काली घाट मूर्तियां पहुंचाई गईं। यहां नगर निगम के सहयोग से 15 फीट गहरा गड्ढा खोदकर उनमें मूर्तियों को ससम्मान रखा गया। इसके बाद पंडित संतोष कुमार शुक्ला ने मंजेश शास्त्री, आंचल शर्मा सहित पांच आचार्यों के साथ पूजन कराया। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मूर्तियों को ससम्मान विसर्जन कराने का कार्य वैसे तो प्रशासन का है लेकिन इसका बीड़ा अमर उजाला और श्री ओमर वैश्य युवा परिवार के सदस्यों ने उठाया है। इस तरह के आयोजनों से जुड़कर ही समाज में सुधार लाया जा सकता है। एमएलसी अरुण पाठक ने कहा कि प्रदूषण मुक्त विशेष तरह से मूर्तियों का भू-विसर्जन एक शानदार पहल है। इसमें सभी को भागीदारी देनी चाहिए। एमएलसी सलिल विश्नोई ने कहा कि गंगा के तट पर यह बेहतरीन कार्य हुआ। विधायक अमिताभ बाजपेई ने कहा कि इस पहल का सभी को अनुसरण करते हुए पूजित मूर्तियों का ससम्मान विसर्जन करना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें