फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: महाराजपुर में अनियंत्रित होकर गंगा में डूबी कार, चालक ने कूदकर बचाई जान, टला बड़ा खतरा

कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र स्थित नागापुर गंगा घाट पर शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब गंगा स्नान के बाद लौट रहे परिवार की कार बैक करते समय अनियंत्रित होकर गंगा नदी में जा समाई। प्रेमपुर गांव निवासी सतीश उत्तम परिवार के साथ सावित्री वट पूजा से पहले गंगा स्नान के लिए नागापुर घाट पहुंचे थे। परिवार के सदस्य स्नान के बाद घर लौटने की तैयारी कर रहे थे, तभी चालक सतीश कुमार कार को बैक कर रहे थे। इसी दौरान वाहन का संतुलन बिगड़ गया और कार सीधे गंगा में उतर गई। गनीमत रही कि चालक ने तत्काल सूझबूझ दिखाते हुए कार से कूदकर अपनी जान बचा ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बाद में क्रेन की मदद से कार को नदी से बाहर निकलवाया गया। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। प्रारंभिक जांच में वाहन का बैलेंस बिगड़ना दुर्घटना का कारण माना जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें