फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: जेड स्क्वायर मॉल पर जलकल का शिकंजा, 4 करोड़ के बकाए पर कटेगी सीवर लाइन

कानपुर शहर के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित जेड स्क्वायर मॉल (Z Square Mall) पर सोमवार को जलकल विभाग ने बड़ी कार्यवाही की। लगभग 4 करोड़ रुपये का जल और सीवर टैक्स बकाया होने के चलते विभाग की टीम दलबल के साथ मॉल पहुंची और बकाया वसूली न होने पर सीवर लाइन बंद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। अधिशाषी अभियंता (जोन 1) राजकुमार के नेतृत्व में पहुंची टीम ने सख्त रुख अपनाते हुए मॉल प्रबंधन को बकाया राशि जमा न करने पर कड़ी चेतावनी दी। बताया जा रहा है कि लंबे समय से बकाया होने के बावजूद मॉल प्रबंधन द्वारा भुगतान नहीं किया गया था, जिसके बाद विभाग ने यह कठोर कदम उठाया। कार्यवाही के दौरान मॉल परिसर में हड़कंप का माहौल रहा। विभाग की इस सक्रियता ने शहर के अन्य बड़े बकायेदारों में भी खलबली मचा दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें