फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: अघोषित बिजली कटौती से भड़के ग्रामीण, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

बिल्हौर तहसील के शिवराजपुर क्षेत्र स्थित पाठकपुर गांव में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। बिजली आपूर्ति में सुधार की मांग को लेकर ग्रामीणों ने गांव के सामने सड़क पर हंगामा किया, जिससे कुछ देर तक आवागमन प्रभावित रहा। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले करीब 20 दिनों से बिना किसी पूर्व सूचना के दिन में 8 से 10 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित की जा रही है। वहीं रात में भी महज दो से तीन घंटे ही बिजली मिल रही है। लगातार कटौती के कारण लोगों को भीषण गर्मी, पेयजल संकट और बच्चों की पढ़ाई में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें