कल्याणपुर-बिठूर मार्ग पर डीपीएस स्कूल के सामने सड़क की मरम्मत के नाम पर कराया गया पैचवर्क वाहन सवारों की मुसीबत कम नहीं कर सका है। सड़क पर ऊबड़-खाबड़ पैचवर्क होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दोपहिया वाहन सवारों को सबसे अधिक दिक्कत हो रही है। तेज रफ्तार वाहनों के बीच सड़क के असमतल हिस्से से गुजरना जोखिम भरा बना हुआ है।