कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र में लालपुर गांव के पास बुधवार को अनियंत्रित ट्रैक्टर विद्युत पोल से टकरा गया। हादसे में नीचे गिरे मजदूर सत्यनारायण निवासी सतरहुली के ऊपर ट्रैक्टर के पीछे जुड़ी कंक्रीट मिक्सर मशीन का पहिया चढ़ गया। गंभीर रूप से घायल मजदूर को भीतरगांव अस्पताल से कानपुर के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई। सब इंस्पेक्टर संग्राम सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है, फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है।