फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर उद्योग व्यापार मंडल उत्तर जिला इकाई का चुनाव कार्यक्रम घोषित

कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के आगामी चुनाव के संबंध में मंगलवार को चुनाव अधिकारी और प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक स्वरूपनगर स्थित एक होटल में हुई। इसमें उत्तर जिला इकाई के लिए चुनाव कार्यक्रम और शुल्कों की घोषणा की गई। चुनाव में एक अध्यक्ष, एक महामंत्री, एक कोषाध्यक्ष, दो वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दो वरिष्ठ मंत्री, एक प्रचार मंत्री, सात उपाध्यक्ष, सात मंत्री और दो संगठन मंत्री समेत कुल 24 पदों पर मतदान होंगे। जल्द ही दक्षिण जिला इकाई का कार्यक्रम घोषित किया जाएगा। बैठक में चुनाव अधिकारियों ने बताया कि नामांकन पत्रों का वितरण 17 और 18 दिसंबर 2025 को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। इसके लिए 200 रुपये शुल्क होगा। जबकि अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद के लिए 2500 रुपये शुल्क देना होगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष, वरिष्ठ मंत्री पद के लिए 1500 नामांकन शुल्क तय किया गया है। उपाध्यक्ष, मंत्री, संगठन मंत्री, प्रचार मंत्री पद के लिए 1000 नामांकन शुल्क देना होगा। 19 और 20 दिसंबर 2025 को दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक कार्यालय में आवेदन पत्र लिए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 21 दिसंबर को होगी। 22 को नामांकन वापसी होगी। 27 दिसंबर को कोठारी भवन नयागंज में मतदान कराया जाएगा। सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना होगी और चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। बैठक में मुख्य चुनाव अधिकारी रामेश्वर लाल, चुनाव अधिकारी सीपी सोमानी, देवी खन्ना, सरताज अहमद, प्रदीप पांडेय, सदस्यता प्रमुख सुशील गुप्ता, राजेंद्र शुक्ला, राकेश सिंह,टीकमचंद सेठिया, सुनील बजाज, कृपाशंकर त्रिवेदी, प्रदीप गुप्ता आदि थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें